07 Oct 2026
Herald Today
Herald Today
Latest News & Updates
खेल

स्कूली रग्बी: अंडर-14 में वाराणसी की बेटियों ने लखनऊ को 15-0 से रौंदा

07 Oct 2026 admin

वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में 70वीं माध्यमिक स्कूली खेलों की प्रादेशिक रग्बी प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में वाराणसी ने लखनऊ को 15-0 से हराया। वाराणसी की सृष्टि पटेल और रोशनी राजभर ने शानदार खेल दिखाया।

बालक वर्ग में लखनऊ ने वाराणसी को 10-5 से हराकर बदला लिया। अंडर-17 बालक वर्ग में भी लखनऊ ने 20-10 से जीत दर्ज की, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में वाराणसी ने लखनऊ को 15-5 से हराकर खिताब जीता।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में हिस्सा लेंगे।