07 Oct 2026
Herald Today
Herald Today
Latest News & Updates
खेल

प्रदेश स्तरीय हॉकी: वाराणसी मंडल और वाराणसी छात्रावास सेमीफाइनल में पहुंचे

07 Oct 2026 admin

वाराणसी के लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।

रामपुर छात्रावास ने आगरा मंडल को 3-1 से, वाराणसी मंडल ने झांसी छात्रावास को 6-1 से, लखनऊ छात्रावास ने लखनऊ मंडल को 10-2 से और वाराणसी छात्रावास ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 7-2 से हराया।

इन जीतों के साथ वाराणसी मंडल, वाराणसी छात्रावास, रामपुर छात्रावास और लखनऊ छात्रावास ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।