07 Oct 2026
Herald Today
Herald Today
Latest News & Updates
हत्या

वाराणसी: लोहता के मोढ़ेला तिराहे पर मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

07 Oct 2026 admin

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में मोढ़ेला तिराहे के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भेलूपुर के कोल्हुआ विनायका निवासी 40 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई है।

भाई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस ने फोन कर भाई के एक्सीडेंट की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि भाई का शव पड़ा था और सिर से खून बह रहा था।

परिजनों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि हत्या कर शव फेंकने का मामला बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।