07 Oct 2026
Herald Today
Herald Today
Latest News & Updates
राजनीति

श्रावस्ती में ओवैसी ने भिनगा से दद्दन खां को बनाया एआईएमआईएम प्रत्याशी, सपा-भाजपा पर साधा निशाना

07 Oct 2026 admin

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने श्रावस्ती में जनसभा कर भिनगा विधानसभा सीट से हाजी दद्दन खां को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बसपा छोड़कर एआईएमआईएम में शामिल हुए हैं।

ओवैसी ने भाजपा सरकार पर मदरसों और कब्रिस्तानों को लेकर विध्वंसक नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सपा और भाजपा के बीच नूरा-कुश्ती चल रही है। ओवैसी ने सपा को ‘चाइना का माल’ बताते हुए कहा कि ऐसा माल ज्यादा दिन नहीं चलता।