गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लगी।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो वांछित गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
