07 Oct 2026
Herald Today
Herald Today
Latest News & Updates
School

सोनभद्र: पैदल स्कूल जा रहे चार छात्र-छात्राओं को बाइक ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर

07 Oct 2026 admin

सोनभद्र के दुद्धी-आश्रम मार्ग पर झारोकला गांव के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक बाइक सवार ने पैदल स्कूल जा रहे चार छात्र-छात्राओं को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में कटौंधी गांव निवासी कक्षा छह का छात्र विजय कुशवाहा, उसका भाई अजय कुमार, 10वीं की छात्रा सीता और आठवीं की छात्रा सीमा घायल हो गए। हादसा झारोकला उच्च माध्यमिक विद्यालय से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ।

डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।